किशोर की मौत के बाद भी पैसों के लिए शव आईसीयू में रखा

पटना (बिहार)। किशोर की मौत के बाद भी पैसों के लिए शव आईसीयू में रखा जाने का मामला सामने आया है। राजाबाजार स्थित पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में एक किशोर की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मौत के बाद परिजन शव को सडक़ पर रखकर प्रदर्शन करने लगे और पथराव किया। पथराव में अस्पताल के शीशे, गमले टूट गए। वहीं पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा। प्रदर्शन के कारण नेहरू पथ की एक लेन डेढ़ घंटे तक जाम रही। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने हाथापाई की।

यह है मामला

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार में लापरवाही बरती गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर वहां से हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बाबत फुलवारी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। वहीं तोडफ़ोड़ मामले में शास्त्रीनगर में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित रिटायर दारोगा के पुत्र रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

रूपसपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग टहलटोला में बिहारशरीफ निवासी ऋषि कुमार का 15 वर्षीय विशाल कुमार दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। एक रिटायर्ड दारोगा के बेटे से किसी बात पर विवाद हो गया। उसने विशाल के सिर पर बैट से हमला कर दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे तुरंत पारस अस्पताल लाया गया तथा आईसीयू में भर्ती कराया गया। किशोर की मौत होने के बाद परिजन भडक़ गए। उनका आरोप था कि बच्चे की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी केवल पैसा लेने के लिए उसे आईसीयू में रखा गया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई