बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर निरीक्षण के दौरान संदिग्ध क्रीम को जब्त किया है। जिले में ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत औषधि प्रतिष्ठानों की जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर औषधि प्रशासन की तीन टीमों ने निरीक्षण किया। टीम ने तेलीपारा, सकरी, नेहरू नगर और मुंगेली नाका क्षेत्रों में 15 थोक दवा प्रतिष्ठानों की जांच की।

निरीक्षण में 2 दवाओं के सैंपल लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए लैब भेजे गए। वहीं, एक संदिग्ध क्रीम को फॉर्म-15 के तहत जब्त कर बिक्री पर रोक लगा दी गई। कई स्थानों पर अनियमितताएं भी मिलीं। एक स्टोर में फॉल्स सीलिंग नहीं होने से दवाओं का भंडारण तय तापमान पर नहीं हो रहा था। वहीं 2 दुकानों में रैक व पैलेट की समुचित व्यवस्था नहीं मिली।