जयपुर (राजस्थान)। सरकारी अस्पताल के पूर्व अधीक्षक व लैब संचालक को गिरफ्तार किया गया है। मामला आरजीएचएस में हुए फर्जीवाड़े को लेकर जुड़ा है। सीकर के एसके अस्पताल में तैनात एक एसोसिएट प्रोफेसर और एक लैब संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर और लैब संचालक ने मिलकर फर्जी परामर्श पर्चियां तैयार कीं। बिना जांच किए ही सरकार से करोड़ों का भुगतान उठा लिया। मामले की जांच आईजी एसओजी अजयपाल लांबा की मॉनिटरिंग में की जा रही है।

यह है मामला

डॉ. कमल कुमार अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर (एमएस ऑर्थो), एसके हॉस्पिटल सीकर और डॉ. बनवारी लाल उर्फ बी. लाल को गिरफ्तार किया है। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। इस धोखाधड़ी में अभी कई अन्य डॉक्टरों और लैब कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।