आगरा। नकली दवाएं मिलने पर चार मेडिकल एजेंसी को नोटिस सौंपा है। औषधि विभाग ने संदिग्ध दवाओं की खरीद और बिक्री के रिकार्ड तलब किए हैं। बिल समेत अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित होगा।

यह है मामला

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नामी कंपनी के नाम से नकली दवाएं बनाई जा रही थी। इनमें पेट दर्द, एंटी एलर्जिक और हड्डी रोग की दवाएं शामिल हैं। इन नकली दवाओं की बिक्री करने की शिकायत मिली थी। इस पर श्री मेडिकल एजेंसी के यहां से ऑक्सालगिन डीपी के चार बैच की, सेटजिन और प्रीमोल्ट टैबलेट मिलीं। इनके सैंपल लेकर दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई थी। फव्वारा स्थित द्वारिकाधीश मेडिकल, मोहन ट्रेडर्स और कानपुर में योगी फार्मा को दवाएं बेची गई।

द्वारिकाधीश मेडिकल एजेंसी और कानपुर के योगी फार्मा से ऑक्सालगिन की करीब 32 हजार टैबलेट जब्त की। मोहन ट्रेडर्स पर दवाएं नहीं मिलीं थी। ऐसे में इन चारों को नोटिस देकर खरीदी और बिक्री का रिकॉर्ड तलब किया हैं। बिल मिलने के बाद सत्यापन होगा।