यमुनानगर (हरियाणा)। एलोपैथिक दवाइयां और इंजेक्शन बिना लाइसेंस देने का पर्दाफाश हुआ है। जगाधरी व्यासपुर रोड स्थित करियर डिफेंस स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम दने जांच की। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। पता चला कि छात्रों को बिना लाइसेंस के एलोपैथिक दवाइयां व इंजेक्शन दिए जा रहे थे। मौके से दवाइयां, इंजेक्शन और तीन बेड बरामद किए गए। जांच में छात्रों के हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे भी मिले हैं। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज िकया है।
यह है मामला
डीईओ प्रेमलता ने शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें करियर डिफेंस स्कूल काफी अनियमितताएं हैं। सूचना मिलते ही टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापामारी की। टीम को जांच के दौरान हॉस्टल में एक्सपायरी दूध के पैकेट और खराब साफ-सफाई भी मिली। टीम को स्कूल परिसर में एक अवैध क्लीनिक भी मिला। आरोप है कि यहां बिना लाइसेंस छात्रों को एलोपैथिक दवाइयां और इंजेक्शन दिए जा रहे थे। मौके से दवाइयां, सिरिंज, इंजेक्शन और तीन बेड बरामद किए गए। टीम ने मौके से नौ दवाइयों के सैंपल भी लिए हैं। जांच के दौरान स्टाफ से लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और मेडिकल रिकॉर्ड मांगे। लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका। टीम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल एमडी पंकज यादव, विनय राय, परवीन विज, राजेश सैनी, मंजुला देवी और साक्षी के खिलाफ केस दर्ज किया है।










