चंबा (हिमाचल प्रदेश)। एक्सपायर दवा का रिकॉर्ड न रखने पर दो दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। यह कार्रवाई डलहौजी में दो दवा दुकानों के पर की गई हैं। इसकी रिपोर्ट चंबा से दवा नियंत्रक विभाग ने भेजी थी। दवा निरीक्षक ने डलहौजी, बनीखेत सहित अन्य आस पास के क्षेत्र में दबिश दी। शिव राम मेडिकल स्टोर और आरजू मेडिकल स्टोर में एक्सपायर दवाइयों का रिकॉर्ड सही नहीं मिला।
स्टोर में फार्मासिस्ट भी नहीं था। यह नियमों के खिलाफ था। इससे पहले भी उन्हें यह चेतावनी दी गई थी। स्टोरों में फार्मासिस्ट की नियुक्ति के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। इसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की। डलहौजी में संचालित दोनों दवा स्टोरों का लाइसेंस सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। ऐसे में दोनों स्टोर बंद हो गए हैं।
ये अब सात दिन बाद ही खुल पाएंगे। इससे पहले स्टोर का ताला खुला तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। दवा निरीक्षक ने दोनों स्टोर संचालकों को चेतावनी जारी कर दी है।










