यमुनानगर (हरियाणा)। अवैध नशीले 6192 कैप्सूल के साथ व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने गांव रामपुर पेट्रोल पंप के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध नशीले 6192 कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद नशीले कैप्सूल की कीमत एक लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह है मामला
एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि वह देर शाम टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि गांव रामपुर पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अवैध नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर दबिश दी। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली। आरोपी के पास से 5922 नशीले कैप्सूल और 270 कैप्सूल अल्प्राजोलम के बरामद हुए।
बरामद कैप्सूल की कीमत एक लाख 70 हजार रुपये है। आरोपी की पहचान गांव नगली 264 निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।










