गुरुग्राम (हरियाणा)। फार्मा कंपनी के नाम बगैर दवाएं देने वाला झोलाछाप डाॅक्टर अरेस्ट िकया गया है। सयह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग, ड्रग्स कंट्रोल विभाग और पुलिस ने की । पालम विहार स्थित फर्जी क्लिनिक पर छापा मारकर झोलाछाप सुकुमार बिस्वास को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जब्त दवाइयों की टीम ने जांच की गई। इनमें अधिकतर दवाएं बिना कंपनी नाम के मिली। इसी तरह पर्चियां भी साधारण कागज पर बिना डॉक्टर की मोहर लगाकर बनाई जा रही थी। इससे दवा सप्लाई नेटवर्क की जांच में कठिनाई आ रही है।
ड्रग कंट्रोलर अधिकारी सुरेश ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। सप्लायरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि जांच में कोई अतिरिक्त तथ्य सामने आते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
यह है मामला
फर्जी क्लीनिक चलाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम गठित की। टीम ने पालम विहार स्थित बंगाली जनता सेवा क्लिनिक पर छापा मारा। पता चला कि आरोपी सुकुमार बिस्वास बिना किसी मेडिकल योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।










