सलूंबर (राजस्थान)। सरकारी फार्मासिस्ट को निजी कोचिंग में पढ़ाने पर सस्पेंड किया है। सरकारी अस्पताल के एक फार्मासिस्ट को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजकीय जिला अस्पताल सलूंबर में तैनात फार्मासिस्ट बिरजूराम यादव पर प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाने का आरोप है। वहीं राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने जैसे आरोप लगे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है।

विभागीय जांच शुरू

बिरजूराम यादव पर प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाने का आरोप है। वहीं राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का अरोप लगा है। नगर परिषद चुनाव 2026 की प्रक्रिया को प्रभावित करने की बात सामने आई। बिना किसी मंजूरी के ड्यूटी मुख्यालय से गायब रहने के आरोप हंै। बिरजूराम यादव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। यादव के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर जल्द निदेशालय भेजने को कहा है।

सरकारी फार्मासिस्ट

सलूंबर नगर परिषद ने दक्ष स्टडी सेंटर नाम के कोचिंग संस्थान को नोटिस दिया था। शिकायत मिली थी कि यह कोचिंग बिना अनुमति के आवासीय मकान में चलाई जा रही थी। यह नियमों के खिलाफ है। परिषद ने कोचिंग प्रबंधन को 7 का समय दिया है।