भरतपुर (राजस्थान)। सूखे कुएं से 5 करोड़ रुपये की दवाइयां बरामद हुई हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने यह सफलता पाई है। सूचना मिली थी कि खटनावाली गांव के सूखे कुएं में भारी मात्रा में दवाइयां छिपाई गई हैं। पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने सूखे कुएं की तलाशी ली। कुएं से कुल 274 कार्टून भरकर दवाइयां बरामद की गईं।
बरामद दवाइयों का बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ आंका गया है। जब्त जखीरे में हृदय रोग, डायबिटीज और गंभीर एलर्जी की महंगी दवाइयां शामिल हैं। इनमें प्रचलित ब्रांड जैसे लोसार-50, जानुमेट, केटोरोल-एम जैसी प्रमुख दवाइयां शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में जीवनरक्षक दवाइयों का कुएं में मिलना े अवैध नेटवर्क का काम है। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने 10 सैंपल लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा है।
निर्माता और सप्लाई चेन की जांच
औषधि विभाग अब दवा निर्माताओं और सप्लाई चेन की जांच में जुटा है। आशंका है कि इनकी एक्सपायरी डेट बदलकर दोबारा बाजार में बेचने की साजिश थी।










