श्रावस्ती। दवा व उपकरण खरीद में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। एनआरएचएम के तहत दवाओं की खरीद में अनियमितताओं सामने आई है। इस पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। बहराइच के पयागपुर से पूर्व कांगेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव, दो पूर्व सीएमओ समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2021-22 के बीच हुई गड़बड़ी से जुड़ी है।
विजिलेंस जांच में दवाओं और उपकरणों की खरीद-फरोख्त में अनियमितताओं का पता चला था। अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों की खरीद-फरोख्त में भी व्यापक अनियमितता मिली। स्वास्थ्य केंद्रों पर एक वाहन चलाकर तीन वाहनों की धनराशि आहरित की गई। तत्कालीन सीएमओ दिनेश कुमार सिंह और विपेंद्र कुमार सिंह ने अपने लाभ के लिए चिकित्साधिकारी प्रभारी को पूरी छूट दी। दोनों सेवानिवृत्त सीएमओ के विरुद्ध आरोप सही पाए गए। इसके अलावा मेंटीनेंस के कार्यों में भी गड़बड़ी पाई गई। फर्म आरपी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बिना कार्य कराए या आंशिक कार्य कराकर पूर्ण भुगतान लिया।
बिना निविदा के छपाई का कार्य कराकर भी अनियमितता की गई। इससे शासन को वित्तीय क्षति पहुंचाई गई। इस मामले में तत्कालीन सीएमओ दिनेश कुमार सिंह, विपेंद्र कुमार सिंह, समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।










