जौनपुर (उप्र)। ऑक्सीजन न मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए महिला भर्ती थी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हुई। फिलहाल, अभी तक पीडि़त पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यह है मामला
नरेंद्रपुर गांव निवासी रोहित की पत्नी रिंकी का शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आपरेशन हुआ था। आपरेशन के बाद उसकी हालत बिगडऩे पर उसे रेफर कर दिया। रिंकी के परिजन किसी अन्य अस्पताल में ले गए। जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया। रिंकी को लेकर उसके परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ।










