मुजफ्फरपुर। नशीली दवाओं की तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पटना से नेपाल में दवाओं की तस्करी के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया। हाजीपुर बाइपास पर पुलिस ने एक कार से तीन किस्म के इंजेक्शन के 6300 वायल जब्त किए हैं। चार तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ं पता चला है कि जब्त किए गए इंजेक्शन का इस्तेमाल नेपाल में नशे के रूप में होता है। इसकी बड़े पैमाने पर डिमांड को देखते हुए तस्कर सक्रिय हैं।

दवा जब्त होने के बाद की कार्रवाई

पुलिस ने दवा जब्त होने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को सूचना दी। ड्रग इंस्पेक्टर परवेज आलम ने बताया कि कार में फेनरगन, डायजेपाम और बायप्रो नॉर्फिन इंजेक्शन के 6300 वायल छिपाकर रखे गए थे। इन दवाओं को अवैध तरीके से तस्करी के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था।

रक्सौल के रास्ते नेपाल ले जाकर माफिया को इसे सौंपना था। पुलिस को सूचना थी कि कार से नशीली दवाओं की खेप निकलने वाली है। घेराबंदी कर को बायपास पर रोका गया। पुलिस की गिरफ्त में आए चारों तस्कर पूर्वी चंपारण के रक्सौल व हरसिद्धि इलाके के हैं। इनसे पूछताछ कर दवा तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही चारों की निशानदेही पर पुलिस एक टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।