नई दिल्ली। प्रमुख कैंसर दवाइयों की कीमतों में वृद्धि को मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने चार दवाओं की कीमतों में वृद्धि को मंजूरी दे दी। इनमें प्लैटिनम आधारित कीमोथेरेपी की दो दवाएं भी शामिल हैं। इनकी देश भर में कमी कैंसर रोगियों के उपचार को प्रभावित कर रही थी।
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने चार दवाओं के मूल्य वृद्धि के लिए औषधि विभाग से अनुमोदन मांगा है। यह सूचित किया गया है कि मंत्री जी की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। औषधि विभाग द्वारा एनपीपीए को 7 जून को लिखे गए पत्र में कहा गया है।
यह निर्णय देशव्यापी स्तर पर जीवन रक्षक दवाओ की कमी से निपटने के लिए लिया है। इस कमी के कई कारण हैं। इन दवाओं के सक्रिय औषधीय अवयवों (एपीआई) के लिए कच्चे प्लैटिनम की आवश्यकता होती है। इसकी लागत पश्चिम एशिया संकट के कारण अत्यधिक बढ़ गई है। आयात शुल्क में वृद्धि और मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतें और भी बढ़ गई हैं। निर्माताओं को इस आदेश से लागत में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।










