नई दिल्ली। दवा घोटाले में 2 अफसरों के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद में कथित अनियमितता सामने आई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने डॉ. वत्सला अग्रवाल और उप लेखा नियंत्रक नीरज चोपड़ा के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
शिकायतों के बाद सीएम का एक्शन
सरकार को केंद्रीय खरीद एजेंसी के कामकाज के संबंध में शिकायतें मिली थी। डॉ. वत्सला अग्रवाल और उप लेखा नियंत्रक नीरज चोपड़ा के खिलाफ आरोपों की जांच की सिफारिश की गई। सीपीए द्वारा दवाओं, चिकित्सा उपकरणों की खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगागया है। सीएम रेखा गुप्ता ने निर्देश दिया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए। कानूनी प्रक्रिया के बाद दोषी को कानूनी प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।










