कोटा (राजस्थान)। दवा निर्माता का लाइसेंस रद्द करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रसव के बाद पांच महिलाओं की मौत मामले में यह कार्रवाई की गई है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में जैक्सन लैबोरेटरीज के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इसके अलावा, ‘मेसर्स राजस्थान मेडिकल हॉल’ नामक कंपनी का थोक ब्रिकी लाइसेंस भी रद्द किया है। यह कार्रवाई सीडीएससीओ की जांच के बाद की गई है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की आपूर्ति के चलते सीजेरियन से प्रसव के बाद पांच महिलाओं की मौत हो गई थी। सीडीएससीओ ने जैक्सन लैबोरेटरीज की मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं की जांच की। इस आधार पर संबंधित इकाईयों के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द कर दिए। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने अंतरराष्ट्रीय मानक प्रक्रिया के तहत जानकारी मांगी है।










