हैदराबाद। Sex परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स की अवैध बिक्री पर ई-कॉमर्स कंपनी को चेतावनी दी है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) ने एक औपचारिक चेतावनी पत्र जारी किया है। यूसुफगुडा में रजिस्टर्ड ऑनलाइन मार्केटप्लेस यौन क्षमता बढ़ाने की दवा अवैध तरीके से अमेरिका को भेज रहा था। इनमें मून हर्बल जोश आवर खास, कपिवा हिमफूड्स टेस्टो कैप्सूल और पतंजलि यौवन गोल्ड प्लस कैप्सूल।

कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर किए दावे के अनुसार इनका इस्तेमाल दवा के तौर पर होना है। जबकि इनके लिए ज़रूरी फ़ेडरल ड्रग मूल्यांकन और मंज़ूरशुदा आवेदन मौजूद नहीं हैं। इन तीनों प्रोडक्ट्स को बिना मंज़ूरी वाली नई दवाएं माना है। एक्सपर्ट्स आम तौर पर इन फ़ॉर्मूलेशन को उन खास स्थितियों के लिए सुरक्षित और असरदार नहीं मानते हैं। जिनमें परफ़ॉर्मेंस बढ़ाने का दावा इनकी वेब लेबलिंग में किया गया है।