गोंडा (उप्र)। नशीली दवा बिक्री की शिकायत पर अमन फार्मा पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई बरियारपुरवा भट्ठा गांव में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने की। छापेमारी शुरू होते ही फार्मा मालिक अमन फरार हो गया। टीम ने दुकान और उसके दोनों गोदामों में रखी दवाओं की गहन जांच की। संदिग्ध नशीली दवाओं के नमूने लिए हैं। मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
यह है मामला
नारकोटिक्स विभाग को अमन फार्मा से नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम गठित की गई थी। इस टीम में ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा, रजिया बानो और आलोक द्विवेदी सहित कुल छह सदस्य शामिल हैं। टीम ने फार्मा मालिक के परिजनों से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मालिक अमन अभी भी फरार है। फिलहाल जांच जारी है।










