मधुबनी (बिहार)। ड्रग विभाग की छापेमारी में 36 हजार की दवाएं जब्त हुई हैं। यह कार्रवाई भगवानपुर चौक स्थित एक प्रतिष्ठान पर की गई। इस दौरान करीब 36,092 रुपये की 80 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। मौके से दो दवाओं के नमूने लिए हैं।
छापेमारी का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार राय ने किया। उनके साथ शिव किशोर चौधरी, योगेंद्र प्रसाद, खुर्शीद आलम तथा विकास गुप्ता शामिल रहे। दवाओं के रखरखाव, बिक्री और अभिलेखों की भी पड़ताल की गई। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई। इस पर टीम ने दवाओं को जब्त कर लिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि अवैध दवा कारोबार के खिलाफ जांच अभियान जारी रहेगा।










