नई दिल्ली। मेनोपॉज की दवा प्रेमारिन क्रीम भारत में बंद हो गई है। दवा कंपनी फाइजर ने प्रेमारिन वेजाइनल क्रीम की सप्लाई रोक दी है। इस फैसले के बाद से डॉक्टरों की चिंताएं बढ़ गई हैं। क्योंकि भारत में इस बीमारी के इलाज की बहुत कम दवाएं मौजूद हैं।
फाइजर ने क्यों लिया यह फैसला?
कंपनी की सीनियर डायरेक्टर तृप्ति वाघ ने बताया कि सप्लाई चेन में कुछ दिक्कतें हैं। इसकी वजह से कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है। हालांकि, कंपनी इस समस्या को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रही है। बाजार में इस क्रीम की सप्लाई को जल्द शुरू किया जाएगा।
प्रेमारिन क्रीम में कई तरह के एस्ट्रोजन हार्मोन्स का मिक्चर होता है। मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होने लगता है। ऐसे में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह क्रीम वेजाइनल ड्राइनेस व दूसरे लक्षणों को ठीक करने के लिए दी जाती है।










