पाली (राजस्थान)। मेडिकल स्टोर पर रेडकर 10 हजार की दवाएं सील कर दी हैं। सोसायटी नगर स्थित आयुष मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर औषधि विभाग ने यह कार्रवाई की। यहां एनडीपीएस और शेड्यूल ॥-1 श्रेणी की दवाओं का अवैध भंडारण मिला। विभाग ने करीब 10 हजार रुपए कीमत की दवाएं जब्त कर सील कर दीं। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। मामले की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खरीद के बिल नहीं दिखा सका संचालक
औषधि नियंत्रक भरत गोस्वामी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दवाओं के खरीद बिल फर्म संचालक पेश नहीं कर सका। एनडीपीएस श्रेणी की दवाएं बिना डॉक्टर की पर्ची के बेची जा रही थी। इसी आधार पर मेडिकल स्टोर की भूमिका संदिग्ध पाई गई। कार्रवाई के दौरान करीब 10 हजार रुपए की दवाओं को सील किया है। संदेह के आधार पर उनके नमूने जांच के लिए लिए गए। दोषी पाए जाने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










