जोधपुर (राजस्थान)। अस्पताल में सिजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई। वहीं 2 महिलाओं को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उम्मेद अस्पताल से यह गंभीर मामला सामने आया है. यहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पांच प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई। दो महिलाओं को वेंटिलेटर पर रखा गया है। अन्य तीन का आईसीयू में गहन उपचार चल रहा है।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि टीम सभी की मॉनिटरिंग कर रही हैं। कई मामलों में जटिलताएं होने से ऐसी स्थिति बनती है। अभी इसके लिए कोई कारण तय करना सही नहीं होगा। सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल ड्रग डिपार्टमेंट से सम्पर्क किया गया है। गायनी विभाग के डॉक्टर्स गंभीर प्रसूताओं की देखरेख कर रहे हैं।

उम्मेद अस्पताल में अमूमन हर दिन 60 से 70 डिलीवरी होती हैं। इनमें से करीब 30 सिजेरियन केस होते हैं। पिछले दो दिनों में सिजेरियन ऑपरेशन की यह संख्या बढक़र 60 तक पहुंच गई है।