बाजपुर (सुल्तानपुर पट्टी), उत्तराखंड। नकली दवा निर्माण करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कुमाऊं यूनिट एसटीएफ ने बाजपुर क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में मिथ्या छाप (नकली ब्रांड) और अपमिश्रित दवाइयां बरामद कीं। कंपनी मालिक की निशानदेही पर उसके गोदाम से चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 118 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपितों के फरार होने की बात सामने आ रही है।

यह है मामला

कुमाऊं यूनिट एसटीएफ, बाजपुर स्थित कोविअल बायोटेक कंपनी में छापा मारा। टीम को कंपनी में बड़ी मात्रा में मिथ्या छाप और अपमिश्रित दवाइयां मिलीं। टीम ने मौके से कंपनी के मालिक धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर उसके गोदाम में भी छापा मारा। यहां से चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 118 पेटियां बरामद हुईं। आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम बरामद दवाइयों के नमूने लेकर उनकी जांच भी कराएगी।