नागपुर (महाराष्ट्र)। गर्भपात की दवाएं बिना पर्ची बेचने पर एफआईआर दर्ज की गई है। गणेश पेठ पुलिस ने 2 दवा विक्रेता भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने दवा बाजार में छापेमारी की। इस दौरान विक्रेताओं के पास प्रतिबंधित दवाएं मिली थी। जो दवाएं मिली हैं, उनका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही किया जा सकता है।

दवाओं की खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड

दोनों दवा विक्रेता डॉक्टर की पर्ची के बिना गर्भपात की दवाएं बेच रहे थे। औषधि प्रशासन की टीम के मांगने पर दवाओं की खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड दिखाने मेंं विफल रहे। इसके बाद विभाग और पुलिस ने विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रतिबंधित दावों का ये स्टॉक आखिर कहां से लाया गया। इसकी बिक्री किन लोगों को की गई। इस कारोबार में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं। इसकी संयुक्त जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।