पटना (बिहार)। नकली कॉस्मेटिक्स फैक्ट्री पर रेड़ का मामला प्रकाश में अया है। मौके से लाखों के डुप्लीकेट उत्पाद जब्त किए गए है। गांधी मैदान थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ब्रांड प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड से मिली सूचना के आधार पर की गई।

किराए के मकान में चल रहा था कारोबार

पुलिस ने बेलवरगंज-लोदीपुर इलाके में स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान डाबर कंपनी का नकली हेयर ऑयल, इमामी का नकली नवरत्न तेल, सिप्ला कंपनी के नाम से पैक शैंप और कफ सिरप की दवाएं बरामद की गईं। उक्त मकान में करीब छह माह से नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। पुलिस बरामद सामान के मूल्य का आकलन कर रही है।

ब्रांड प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों की सूचना पर छापेमारी की गई। इसमें लाखों रुपये के नकली उत्पाद जब्त किए गए हैं। इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।