हर्बल औषधि के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा

बरेली (यूपी)। हर्बल औषधि के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाला गिरोह पकड़ा है। सोशल मीडिया के जरिए इनकी बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये आरोपी खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को इलाज का भरोसा दिलाते थे। इस तरह नकली दवाएं बेचकर मोटी कमाई करते थे। इस गिरोह के तीन लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश जारी है।

यह है मामला

इज्जतनगर पुलिस ने राजीव एन्क्लेव कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीरउद्दीन और यूसुफ के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम इलियास खान बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी सहारनपुर और मुरादाबाद से कच्चा माल मंगाते थे। फिर उसे कैप्सूल में भरकर अपनी फर्जी फर्म के रैपर लगाते थे। उसके बाद तैयार कैप्सूल को असली दवा बताकर बेचते थे। आरोपी करीब एक साल से इस कारोबार में लगे थे। ग्राहकों तक पहुंच के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते थे। इन्होंने हर्बल हैंड जड़ी बूटी नाम से अकाउंट बनाया था। उसी के जरिए दवाओं का प्रचार किया जाता था। आरोपी खुद को डॉक्टर के तौर पर पेश करते थे। दवाओं के जरिए इलाज का दावा करते थे।

छापेमारी के दौरान 1.99 लाख नकद, 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एक लैपटॉप, आठ मॉनिटर, आठ सीपीयू, स्कैनर आदि बरामद किए हंै। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी इलियास खान की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए