मसूरी (उत्तराखण्ड)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर तीन की बिक्री रोकी है। क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनेक अनियमितताएं पायी गयीं। इसमें फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। एक्सपायर दवाइयां और अनियमितताएं मिली हैं। ‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’ अभियान के तहत यह निरीक्षण किया गया। टीम ने औषधियों के रखरखाव, लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपलब्धता आदि की जांच की।

फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला

हैमर्स मेडिकोज में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। एक्सपायर दवाइयां अन्य दवाओं के साथ रखी मिलीं। सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। रैक में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। टीम ने स्टोर में दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पायनियर मेडिकल स्टोर में एक्सपायर दवाइयों का रखरखाव व्यवस्थित नहीं पाया। दवाइयों के साथ अन्य सामान भी विक्रय किया जा रहा था। अग्रवाल मेडिकोज में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाइयों की बिक्री सामने आई। फ्रिज में रखी वैक्सीन निर्धारित तापमान पर नहीं मिली। अन्य दवाइयों के साथ एक्सपायर दवाइयां भी पाई गईं। कई दवाइयां कटी हुई अवस्था में मिलीं। स्टोर में साफ-सफाई का भी अभाव था। दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई।

ऑप्टिशियन मेडिकल स्टोर में भी फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाई गई। एक्सपायर दवाइयों का रखरखाव अव्यवस्थित मिला। फ्रिज खराब अवस्था में पाया गया। टीम ने फ्रिज बदलने के निर्देश दिए। स्टोर को तत्काल बंद करा दिया गया।

दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई। ए. जेम्स एंड कंपनी मेडिकल स्टोर में लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में लाइसेंस की अवधि समाप्त होना पाया गया। नवीनीकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। एक्सपायर दवाइयां अन्य दवाओं के साथ रखी मिलीं। क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख भी व्यवस्थित नहीं पाए गए। रैक में साफ-सफाई का भी अभाव था। टीम ने दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश दिए।