टोंक (राजस्थान)। निजी क्लीनिक पर छापेमारी में सरकारी नशीली दवाएं मिली हैं। जिला स्पेशल टीम ने सरकारी दवाओं की चोरी का पर्दाफाश किया है। निजी क्लीनिक पर भारी मात्रा में सरकारी नशीली दवाएं मिली। आरोपी सआदत अस्पताल के सरकारी मेल नर्स अकबर खान को पकड़ा है।

यह कर्मचारी निजी क्लीनिक भी चला रहा था। जब्त दवाओं के सरकारी अस्पताल से बाहर पहुंचने की जांच की जाएगी। चिकित्सा विभाग को भी मामले की जानकारी दी है। कोटा से अतिरिक्त ड्रग कंट्रोलर टोंक पहुंचेंगे। उनकी मौजूदगी में दवाओं की जांच बढ़ेगी। दवाएं किस श्रेणी की हैं और उन्हें कहां से लाया गया। इसकी पड़ताल की जाएगी। सूचना के बाद चिकित्सा विभाग में भी हलचल मची है। टीम बरामद दवाओं से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।