सीवान (बिहार)। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की हैं। यह कार्रवाई गुठनी प्रखंड के बलुआ गांव में की गई। औषधि विभाग ने दवा दुकान पर दबिश दी। दुकानदार अमन दवा बिक्री से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने राज मेडिकल स्टोर में रखी दवाओं को जब्त कर लिया। मामले की सूचना न्यायालय को दे दी है। अब कानूनी कार्यवाही के लिए केस दर्ज करवाया जाएगा।
यह है मामला
किसी व्यक्ति ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी थी। बलुआ में राज मेडिकल बिना लाइसेंस के संचालित है। औषधि नियंत्रण विभाग ने मामले की जांच की। इसके बाद टीम ने दवा दुकान पर छापेमारी की। दुकानदार दस्तावेज दिखाने में असफल रहा। टीम ने दुकान में रखी दवाओं को जब्त कर लिया। मामले की सूचना न्यायालय को दे दी है। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस कार्रवाई से दवा दुकानदारों में हडक़ंप है।










