गुवाहाटी (असम)। ड्रग इंस्पेक्टर दंपत्ति को रिश्वतखोरी के आरोप में सस्पेंड किया गया है। आरोपी पर आय से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत पति-पत्नी पर भ्रष्टाचार से संबंधित मामला सामने आया। इसके बाद उहें सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जोरहाट में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात तेजेंद्र सैकिया को 2024 में 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
उनकी पत्नी, जाह्नवी कलिता शिवसागर में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। उनके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










