एनएमसी बिल का विरोध, सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स

नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) बिल के विरोध में डॉक्टरों ने राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन किया। एम्स परिसर से मार्च की शक्ल में संसद भवन के लिए प्रदर्शन निकाला गया था, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों व मेडिकल विद्यार्थियों को आइएनए मेट्रो स्टेशन पर ही रोक दिया। इसके बाद डॉक्टरों व मेडिकल विद्यार्थियों ने वहीं मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एम्स रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले इस प्रदर्शन में अलीगढ़ मुस्लिम मेडिकल कॉलेज, एम्स, सफदरजंग व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हुए। प्रदर्शन को लेकर एम्स रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय गुर्जर ने कहा कि एनएमसी बिल में कई खामियां हैं। इसमें आयुर्वेद विद्यार्थियों के लिए ब्रिज कोर्स, आयोग में सदस्यों को निवार्चित करना आदि प्रमुख हैं।
प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर व मेडिकल विद्यार्थियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलने की मांग की। लेकिन, वहां से कोई संतोषजनक जवाब ना मिलने पर डॉक्टरों ने अरविंद मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम खुलवाया। देर शाम तक प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक स्वास्थ्य मंत्री के साथ चलती रही।

Related Posts

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। टीम…

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया है। दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील