नशीली दवा की तस्करी पकड़ी, डॉक्टर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर (राजस्थान)। नशीली दवा की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। रानीवाड़ा में एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा थाना पुलिस ने यह सफलता पाई। गुजरात से गाड़ी में लाई गई 70 तरह की 27,204 प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ीं। डॉ. देवेंद्र चौधरी, नरेश भाई कोली, राहुल, इरफान बेलिम, साहिलेश चौधरी, साहिवाल जोशी को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

मालवाड़ा चार रास्ता के पास भीनमाल जाने वाली सडक़ पर नाकाबंदी की गई। एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। इसमें छह लोग सवार थे। संदिग्ध दवाइयां मिलने पर सभी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों के पास दवाइयों से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज नहीं था। सभी आरोपी गुजरात के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। आरोपी गुजरात से दवाइयां लेकर रानीवाड़ा की ओर आ रहे थे। रानीवाड़ा पुलिस ने जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी पुष्पा सोलंकी को मौके पर बुलाया। जांच में करीब 70 प्रकार की टैबलेट मिलीं। इनमें एनडीपीएस घटक वाली प्रतिबंधित दवाएं भी शामिल थीं। बरामद दवाओं में जायब्यूफ्लेक्स , अल्प्राजोलम और रेपियो-ए समेत कुल 27,204 टैबलेट हैं।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 7 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 19 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली