पीजीआई में मिलेगी नई सुविधा

चंडीगढ़। पीजीआई में जल्द ही एयरलिफ्ट सेवा भी शुरू होने जा रही है। इससे इलाज के लिए दूरदराज से आने वाले मरीजों को विशेष लाभ होगा। बता दें कि पीजीआई में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जेएंडके और उत्तराखंड से भी मरीज आते हैं। यहां एयरलिफ्ट की सुविधा शुरू होने पर दूर-दराज से आने वाले गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। सारंगपुर में ट्रॉमा सेंटर बनने में अभी कई साल लगेंगे। इस कारण एयरलिफ्ट की सुविधा पहले शुरू की जा रही है।

पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम का कहना है कि पीजीआई बाहरी राज्यों से आने वाले मरीजों को एयरलिफ्ट कराने की सुविधा मुहैया करवाने के लिए सारंगपुर में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के बनने का इंतजार कर रहा है। उसमें अभी 3-4 साल का समय लग सकता है। लोगों को दिक्कत को देखते हुए एयरलिफ्ट की सुविधा जल्दी शुरू कराने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मई में होने वाली जनरल बॉडी की मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। वैसे भी राजिंदरा गार्डन स्ट्रिप पर चॉपर लैंड हो सकते हैं। डिप्टी डायरेक्टर अमिताभ अवस्थी के अनुसार रीजन के लोगों के लिए एयरलिफ्ट की सुविधा शुरू की जा सकती है। अगर इससे साल में पांच-छह मरीजों की जान भी बच जाती है तो इस सुविधा को शुरू करने में पीजीआई को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।  वहीं, चंडीगढ़ के होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल का कहना है कि पीजीआई की तरह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 में भी मरीजों के लिए एयरलिफ्ट की सुविधा शुरू करने की बात चल रही है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 16 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन