पालीगंज (बिहार)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। पटना के सिविल सर्जन के निर्देश पर यह कार्रवाई की । टीम ने चंद्रवंशी नगर स्थित न्यू शांति मेडिकल हॉल में रेड की। टीम ने करीब छह घंटों तक जांच की।
दुकान से 26 तरह की एक्सपायर्ड दवाइयां मिली। वहीं 25 तरह की सैंपल दवाइयां पाई गई। दो प्रकार की संदिग्ध दवाएं भी बरामद की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध दवाओं को जब्त कर लिया है। उन्हें आगे की जांच के लिए पटना भेज दिया है।
झोलाछाप डॉक्टर कर रहे थे इलाज
इस स्टोर की आड़ में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे। मेडिकल जांच और ऑपरेशन करने का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। छापेमारी की भनक लगते ही अन्य फर्जी मेडिकल दुकानों-अस्पतालों के शटर गिर गए। इनके संचालक मौके से फरार हो गए। जांच दल के साथ भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल भी मौजूद रहा।




