गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ। गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का मामला सामने आया है। आरोपी दो डॉक्टरों पर FIR दर्ज करवाई गई है। डुमरांव निवासी बालक को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने पर कैंसर हो गया। इस मामले में दो चिकित्सकों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर नीतेश प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है।

यह है मामला

थाना सरायलखंसी अंतर्गत डुमरांव निवासिनी शकुंतला देवी ने शिकायत दी थी। बताया कि उसके पोते अभिनव की तबीयत खराब हो गई थी। उसे बुनाई विद्यालय स्थित विवान चाइल्ड केयर यूनिट ले जाया गया। यहां के बाल रोग विशेषज्ञ डा. विवेक कुमार सिंह ने जांच की। यहां उपचार के दौरान खून की आवश्यकता होने पर सहादतपुरा स्थित शारदा नारायण हॉस्पिटल से खून मंगवाया गया था। आरोप है कि ब्लड बैंक द्वारा ‘o’ ग्रुप की जगह पर ‘B’ ग्रुप का ब्लड दे दिया गया। उसे डॉक्टर ने गलत तरीके से लापरवाही के साथ चढ़ा दिया गया।

इसके बाद उनके पोते की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। पोते को चार-पांच दिन तक भर्ती रखने के बाद कुछ दवा देकर डिस्चार्ज कर दिया गया था। दवा का कुछ असर उनके पोते पर नहीं हुआ। दोबारा तबीयत खराब होने पर पुन: बाल रोग विशेषज्ञ के यहां ले गई। चिकित्सक ने कहीं और दिखाने के लिए सलाह दी। वह अपने बीमार पोते को लेकर संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ भर्ती कराई।

गलत ब्लड  ग्रुप का ब्लड चढ़ाने पर हुआ कैंसर

यहां चिकित्सकों ने बताया कि गलत ब्लड  ग्रुप का खून चढ़ने के कारण उनके पोते को कैंसर हो गया है। ब्लड रिपोर्ट आने के बाद पोते की लगातार कीमोथैरिपी चल रही है। चिकित्सकों की लापरवाही के कारण गलत खून चढ़ाने से उनके पोते को ब्लड कैंसर हो गया है। शिकायत के बावजूद केस दर्ज नहीं हुआ तो न्यायालय का सहारा लिया गया। न्यायालय के आदेश पर बाल रोग विशेषज्ञ विवेक कुमार सिंह व डॉक्टर संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Related Posts

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

लखनऊ (यूपी)। नकली दवाएं सीज करने का मामला प्रकाश में आया है।इनमें 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं हैं। आरोपी 45 फर्मों को नामजद किया गया है। खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन ने इसमें सफलता पाई है। इस नेटवर्क के जरिए अमेरिका में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती