अवैध दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश

अम्बाला। पंजाब ड्रग्स डिपार्टमेंट ने जीरकपुर के औद्योगिक क्षेत्र में अवैध दवाओं के कारोबार का मामला पकड़ा है। टीम ने जांच में पाया कि फूड निर्माण के लाइसेंस पर एलोपैथिक दवाइयां बनाई जा रही थी। जानकारी अनुसार पंजाब निवासी राजेश ने औषधि प्रशासन से फूड का लाइसेंस लिया था। उसने जीरकपुर में कुछ समय तक फूड के उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारे। साथ ही चोरी छिपे एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण भी शुरू कर दिया। वह विभाग की आंखों में धूल झोंककर अपने दवा निर्माण का धंधा अवैध तरीके से चलाता रहा। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर राज्य औषधि नियंत्रक प्रदीप मट्टू ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमित लखनपाल एवं तेजेंद्र सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा। दोनों अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी तो पाया कि व्हाटवे हेल्थ केयर के नाम से एक यूनिट का बोर्ड लटका हुआ था। टीम को यहां फूड निर्माण के लाइसेंस पर एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण होने के पुख्ता प्रमाण मिले। उल्लेखनीय है कि व्हाट वे हेल्थ केयर उत्तराखंड के एक दवा निर्माता के नाम से अपने निर्माण स्थल पर अवैध रूप से दवाइयां तैयार कर रहा था, जिसकी उत्तराखंड की निर्माता इकाई को कोई भनक नहीं थी। लिहाजा आरोपी राजेश पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अलावा धारा 420 के तहत भी कार्रवाई होना लाजमी हो गया है

Related Posts

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद