डीसीओ रितु बहाल, मिला कुरूक्षेत्र-यमुनानगर का चार्ज 

अम्बाला । पानीपत की ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रह चुकी रितु महला को जांच के बाद निर्दोष पाया गया है। लिहाजा उन्हें बहाल कर कुरुक्षेत्र-यमुनानगर का चार्ज दे दिया गया है। गौरतलब है कि पानीपत में नकली दवा मिलने की शिकायत पर एक केमिस्ट शॉप पर निरीक्षण के दौरान स्थानीय कुछ दवा विक्रेताओं के विरोध उठाने से मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया था। इसके चलते करीब दो सौ शपथ पत्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को दिए गए थे, जिनमें ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रितु महला के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले की जांच के आदेश देते हुए डीसीओ रितु को निलंबित कर दिया था। जांच के दौरान पाया गया कि बड़ी संख्या में शपथ पत्र देने वालों को खुद ही नहीं पता था कि उन्होंने डीसीओ रितु के विरुद्ध शपथ पत्र दिए हैं। लिहाजा जांच में रितु को दोषी ना पाते हुए उन्हें बहाल कर दिया। अब वे कुरुक्षेत्र-यमुनानगर का संयुक्त रूप से भार संभालेंगी। ऐसे में जहां रितु बेदाग साबित हुई हैं, वहीं सूत्र बताते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री को झूठे शपथ पत्र सौंपने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।

Related Posts

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद