कैमिस्ट एसोसिएशन टीबी मुक्त अभियान में बनेगी सहभागी

रोहतक। देश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में जिला कैमिस्ट एसोसिएशन अपना योगदान देगी। एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह उर्फ रूबी चावला और महासचिव जोगेंद्र ने बताया कि जिलेभर के कैमिस्ट इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेंगे और नियमों के मुताबिक सभी कार्य निष्पादित किए जाएंगे।
टीबी मरीजों की रिपोर्ट भी नियमानुसार विभाग को सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि टीबी की बीमारी के खात्मे के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने नया नियम लागू किया है। इसके तहत अब मेडिकल स्टोर के कैमिस्टों को भी टीबी के मरीजों का डाटा रखना होगा। मरीज का नाम, पता व मोबाइल नंबर के साथ ही उसका इलाज करने वाले डाक्टर, उसके हॉस्पिटल या क्लीनिक और दवाई की जानकारी रखनी होगी और इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को भेजनी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो ऐसे केमिस्टों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई हो सकती है। इसमें छह माह से दो साल तक के लिए जेल और जुर्माने का भी प्रावधान है।
इस संबंध में जिला टीबी अधिकारी डा. इंदु ने जिले के केमिस्टों की एक बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि टीबी को खत्म करने के लिए नई पॉलिसी बनाई गई है। इसके तहत टीबी के मरीज की जानकारी केमिस्ट को भी रखनी होगी और उसे नोडल अधिकारी व स्थानीय स्वास्थ्यकर्ता के साथ साझा करना होगा। मरीजों को हर माह 500 रुपये भी दिए जाएंगे। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में सर्वाधिक प्रति वर्ष करीब 28 लाख मरीज टीबी के सामने आते हैं। इसे खत्म करने के लिए 2025 का लक्ष्य रखा गया है। डा. इंदु के मुताबिक टीबी से तभी मुक्ति मिल सकती है जब उसका सही और पूर्ण उपचार किया जाए। बीच में ही दवाई छोड़ देने पर टीबी खत्म नहीं होती है और खतरा बना रहता है व नई मुसीबतें पैदा हो जाती हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई