एक लाख नशीली गोलियों समेत पकड़ा तस्कर 

सिरसा। सीआईए पुलिस ने गांव फूलकां क्षेत्र से नशीली दवाइयों के मुख्य तस्कर को नशीली दवाइयों की सप्लाई करते समय दबोच लिया। पुलिस को यह कामयाबी उस समय हाथ लगी, जब वह गांव फूलकां की तरफ कार में माल सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी रवि पुत्र नंदलाल निवासी डिंग मंडी के कब्जे से 1 लाख 5 हजार 600 नशीली ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में सप्लायर समेत दो लोगों के खिलाफ थाना डिंग मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने इसी कड़ी को जोड़ते हुए निजी अस्पताल में नर्स रह चुकी महिला तस्कर और सप्लायर को भी नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 3000 नशीली ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं। आरोपी की पहचान महेंद्र निवासी अलीमोहम्मद व महिला की पहचान माया देवी निवासी इंद्रा कॉलोनी जोधपुर हॉल किरायेदार शांति नगर बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि यह महिला पहले एक निजी अस्पताल में नर्स थी। यह अपने घर में नशीली दवाइयों की खेप रखती है और गांव व शहर के मेडिकल संचालकों को 1500 से 2000 रुपये डिब्बा के रेट में बेचती थी। जबकि इसको सप्लायर नंदलाल 700 रुपये में डिब्बा देता था। इसका दूसरा साथी गांव में मेडिकल स्टोर ही चलाता है।
 प्राथमिक पूछताछ में आरोपी तस्कर नंदलाल ने बताया कि वह पानीपत की एक एजेंसी से मेडिकल नशा लाता है। उसे वहां पर बड़ा कार्टून 20 हजार रुपये की कीमत पर मिलता है। उसे सिरसा में 40 हजार रुपये में बेचता था। वह मुख्यत: मेडिकल संचालकों को ही ये दवा उपलब्ध करवाता आ रहा था। मुख्य आरोपी को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए थाना की टीम ने बताया कि अब पानीपत जाकर एजेंसी संचालक से पूछताछ करेंगे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त