झोलाछाप की दवा खाने के 20 मिनट बाद युवक की मौत

शाहजहांपुर। झोलाछाप की दवा खाने के 20 मिनट बाद युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। थाना तिलहर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की दवा से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। धन्योरा गांव निवासी राजीव सिंह को रात पेट में दर्द हुआ। वह गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेकर आया।

दवा खाने के 20 मिनट बाद राजीव की हालत बिगडऩे लगी। परिजन उसे तुरंत उसी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार हो चुका था। इसके बाद परिजन राजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजीव खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था। उसके चार भाई और तीन बहनें हैं। वह परिवार में चौथे नंबर का था। परिजनों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर की गलत दवा से राजीव की मौत हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए