भारत ने नई एंटीबायोटिक दवा बनाकर इतिहास रच दिया

नई दिल्ली। भारत ने नई एंटीबायोटिक दवा बनाकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि दुनियाभर की एंटीबायोटिक दवा फेल हो रही हैं। यह रेजिस्टेंस होने लगी हैं। मतलब दवा बैक्टीरिया को मारने में अक्षम हो रही है। पिछले 30-40 साल में दुनिया में नई एंटीबायोटिक दवा नहीं बनी है। पुरानी एंटीबायोटिक दवा बैक्टीरिया पर बेअसर होने लगी है। इस कारण पूरी दुनिया को ऐसी एंटीबायोटिक दवा की जरूरत थी। भारत ने पहले स्वदेशी एंटीबायोटिक नेफिथ्रोमाइसिन को लॉन्च कर दिया है।

इसे फार्मा कंपनी वोलकार्ड ने मिकनाफ नाम से बाजार में उतारा है। यह देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित एंटीबायोटिक है। इसका उद्देश्य बैक्टीरिया रेजिसटेंस यानी एएमआर से निपटना है। निमोनिया की बीमारी में इसकी तीन खुराक दी जाती हैं और यह पहले की दवाइयों की तुलना में 10 गुना ज्यादा असरकारी है। इसका कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं है। यह एजिथ्रोमाइसिन की तुलना में दस गुना अधिक प्रभावी है।

यूरेनरी इंफेक्शन की दवा को अमेरिका में भी मंजूरी

मूत्र इंफेक्शन को खत्म करने के लिए भारत ने जो एंटीबायोटिक विकसित की है। उसे अमेरिकी एफडीए ने भी मंजूरी दे दी है। इस दवा को चेन्नई स्थित ऑर्किड फार्मा ने विकसित किया है। इसका नाम एनमेटाज़ोबैक्टम है। भारत में ईजाद किया गया पहला एंटीमाइक्रोबियल है। जिसे यूएस एफडीए से मंजूरी मिली है। कोरोना को लेकर पूरी दुनिया में तबाही मची थी। कोई दवा नहीं थी। तब भारत ने तेजी से स्वदेसी वैक्सीन बनाई।

भारत का फार्मा उद्योग दे रहा टक्कर

1990 में भारत का फार्मा उद्योग एक अरब डॉलर का था। आज यह बढक़र 65 अरब तक पहुंच चुका है। भारत का फार्मा सेक्टर 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद इस क्षेत्र में तेज निवेश हो रहा है। भारत 200 से ज्यादा देशों में अपनी दवाइयां भेजता है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार