नकली दवा मामले में आरोपी फरार, पुलिस ने फैक्टरी की सील

मोहाली (पंजाब)। नकली दवा मामले में पुलिस के लखनऊ पहुंचने की खबर मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी की सील कर दिया है और खाली हाथ मोहाली लौट आई है। नकली दवाओं का कारोबार करने वाले पहले से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि नशीली दवा निर्माण के मामले में पुलिस ने पिंजौर निवासी पंजाबी गायक छिंदा सिंह, गांव सूरजपुर के रहने वाले हरप्रीत सिंह, गांव निरजापुर के रहने वाले सुमित कुमार को गिरफ्तार किया था। छिंदा ही इस गिरोह का सरगना बताया गया है। आरोपियों के तार यूपी से जुड़े होने के कारण पुलिस पूछताछ के बाद उन्हें लखनऊ लेकर गई थी।
जानकारी मिली कि जिन्हें आरोपी नकली दवाएं बेचते थे, वे पुलिस के छापे से पहले ही फरार हो गए। फिलहाल पुलिस खाली हाथ लौट आई है।

पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए यूपी पुलिस से संपर्क कर उनकी मदद ले रही है। पुलिस ने तीनों आरोपयों से रिमांड में वीआईपी नंबर की तीन लग्जरी गाडिय़ां बरामद की थीं। इनसे दो फॉच्र्यूनर और एक टॉप मॉडल स्कार्पियो कार बरामद हुई थी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार वह फैक्टरी सील कर दी है, जहां नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। आरोपी नकली दवाइयों पर नामी कंपनियों का ट्रेड मार्क लगाकर उसे आगे बेचते थे। फैक्टरी के बाहर किसी तरह का कोई कंपनी बोर्ड नहीं लगा था। जैसे ही नकली दवाओं का स्टॉक तैयार होता तो आरोपी उसे दिल्ली व यूपी में बेच देते थे।

बताया गया कि आरोपी छिंदा ने फार्मेसी की थी और वह पहले बद्दी में फार्मा कंपनी में जॉब करता था। उसे दवाओं की जानकारी थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर एमके पार्क तंगोरी में छापेमारी की थी। दबिश के दौरान फैक्टरी में बीपी और शुगर सहित कई तरह की नकली दवाएं मिलीं। फैक्टरी से टेल्मा एम, क्लेव की पैकिंग बरामद की गई।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश