पटना (बिहार)। अस्पताल में बेड खाली होने की जानकारी AI बताएगा। सरकारी अस्पतालों में ICU, वार्ड और सामान्य बेड की उपलब्धता की रियल-टाइम जानकारी मिल सकेगी। प्रस्तावित सॉफ्टवेयर से अस्पतालों में खाली बेड की लाइव स्थिति तुरंत पता चल सकेगी।

डॉक्टर किसी गंभीर मरीज को बड़े अस्पताल में रेफर करने से पहले वहां बेड और डॉक्टर उपलब्धता बारे जान सकेंगे।इससे मरीजों को एक से दूसरे अस्पताल भटकने की परेशानी कम होगी। 15 अगस्त से नई रेफरल व्यवस्था प्रभावी होगी। इस सिस्टम को जल्द लागू करने की तैयारी है। बिहार में करीब 14 हजार चिकित्सा संस्थानों को इस सिस्टम से जोड़ने की योजना है। इनमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से लेकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तक शामिल होंगे। बड़े स्तर पर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को एक डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
AI आधारित सिस्टम का इस्तेमाल सिर्फ बेड की जानकारी तक सीमित नहीं रहेगा। डॉक्टरों की उपलब्धता, दवा वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की डिजिटल मॉनिटरिंग भी करेगा। इससे स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों की स्थिति की निगरानी करने में मदद मिलेगी।