कफ सिरप बेचने में लापरवाही बरतने पर चार फार्मासिस्ट को नोटिस

गुरुग्राम (हरियाणा)। कफ सिरप बेचने में लापरवाही बरतने पर चार फार्मासिस्ट को नोटिस उिए गए हैं। ड्रग कंट्रोलर विभाग बच्चों के कफ सिरप बेचने वालों पर शिकंजा कस रहा है। विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ कफ सिरप की बोतलों पर किसी भी प्रकार की चेतावनी दर्ज नहीं थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए चार मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पहले एडवाइजरी जारी की थी।

दवाइयों पर आवश्यक चेतावनी और सुरक्षा संबंधी जानकारी लिखना अनिवार्य है। इससे उपभोक्ताओं को दवा के दुष्प्रभाव और सावधानियों की जानकारी मिलती है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले भी ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों में 31 मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा था। कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत के बाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हाल में सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स के उपयोग में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब तक निरीक्षण और विभिन्न जिलों से 54 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जिन निर्माताओं में खामियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
अब चार साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप की दवाएं देने से पहले सावधानी बरतनी होगी। विभाग ने कंपनियों को इस नियम का सख्ती से पालन करने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट