एलर्जी, खुजली की दवा जांच में नकली मिलने पर कंपनी सील

जयपुर (राजस्थान)। एलर्जी, खुजली की दवा जांच में नकली मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने दवा लिवोसिट्रीजीन डाईहाईड्रोक्लोराईड टेबलेट की बिक्री पर रोक लगा दी है। सरकारी लैबोरेट्री में जांच के बाद यह दवा 100 फीसदी नकली पाई गई है। इसमें सक्रिय औषधीय घटक बिल्कुल शून्य मिला। इस खुलासे ने मरीजों और चिकित्सकों में हडक़ंप मचा दिया है। यह दवा देशभर के फार्मेसी स्टोर्स और अस्पतालों में धड़ल्ले से बिक रही थी।

यह है मामला

ड्रग कंट्रोल कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि बद्दी में स्थित वाईएल फार्मा द्वारा निर्मित विनसेट-एल टेबलेट की शिकायत मिली थी। इस दवा के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में दवा में लिवोसिट्रीजीन का अंश शून्य पाया गया। यानी गोली में केवल स्टार्च, चाक पाउडर और बाइंडर जैसे निष्क्रिय पदार्थ थे। ये किसी भी एलर्जी या सूजन में कोई राहत नहीं देते।

नकली दवा के खुलासे के बाद विभाग ने वाईएल फार्मा के बद्दी स्थित उत्पादन परिसर को सील कर दिया। राजस्थान में 24 दवा फर्मों का निरीक्षण किया। यहां से लगभग 20 लाख रुपये की नकली विनसेट-एल टेबलेट्स जब्त की। इनमें से अधिकांश स्टॉक जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर के थोक विक्रेताओं के पास मिले। यह नकली दवा मरीजों की बीमारी को बढ़ा रही थी। साथ ही अनजाने में एलर्जी के गंभीर हमलों का खतरा भी पैदा कर रही थी। मरीज दवा लेने के बाद भी राहत न मिलने पर डॉक्टर बदलते रहे। जबकि असल समस्या नकली दवा थी।

53 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे

विभाग ने वाईएल फार्मा की अन्य 44 दवाओं के सैंपल और अन्य 3 संदिग्ध निर्माताओं की 9 दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। इनमें एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और एंटी-हिस्टामाइन दवाएं शामिल हैं। परिणाम आने के बाद और कंपनियों पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी