एंटीबायोटिक दवा का सैंपल फेल मिलने से बिक्री पर रोक लगाई

अलीगढ़ (उप्र)। एंटीबायोटिक दवा का सैंपल फेल मिलने से बिक्री पर रोक लगा दी गई है। औषधि विभाग की जांच में संक्रमण समाप्त करने वाली एंटीबायोटिक दवा क्लेविक्स टैबलेट का सैंपल फेल हो गया है। विभाग ने बाजार से इस कंपनी की दवा को वापस मंगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, संबंधित दवा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

दोदपुर रोड स्थित शेरा मेडिकल स्टोर से क्लेविक्स दवा के 246 बॉक्स जब्त कर वापस भेजे गए। औषधि निरीक्षक दीपक लोधी ने बताया कि क्लेविक्स दवा का सैंपल जांच के लिए भेजा था। इसकी रिपोर्ट में दवा के अधोमानक होने की पुष्टि हुई है। विभाग ने कंपनी को बाजार से सभी दवाओं को वापस मंगाने का निर्देश दिया है। फिलहाल, बाजार में इस दवा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बता दें कि लखनऊ में नशीली दवाओं की खेप पकड़े जाने के बाद अलीगढ़ में भी औषधि विभाग सतर्क है। विभाग नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय है। विभाग यह निगरानी कर रहा है कि किस स्टॉकिस्ट के पास किस दवा का कितना स्टॉक है। इसके लिए रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। नशीली दवाओं की बिक्री और वितरण को रोकने के लिए विभाग चौकस है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस