एंटीबायोटिक दवा एफरोपोर्ट-50 व मेटलिन 250 टैबलेट जांच में फेल

औरैया। एंटीबायोटिक दवा एफरोपोर्ट-50 व मेटलिन 250 टैबलेट जांच में फेल मिली हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्माता के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद ने मां वैष्णो मेडिकल स्टोर रामगढ़ से सैंपल लिए थे। इसमें एफरोपोर्ट-50 ड्राई सिरप का और श्याम मेडिकल स्टोर बाबरपुर से मेटलिन 250 टैबलेट का सैंपल लिया था। दोनों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। अब जांच रिपोर्ट आई तो दोनों नमूने फेल पाए गए।

एफरोपोर्ट-50 ड्राई सिरप में एंटीबायोटिक सेफपोडॉक्सिम की मात्रा 63.27 प्रतिशत ही मिली। इसी तरह मेटलिन-250 टैबलेट में एंटीबायोटिक लिवोफ्लॉक्सासिन की मात्रा आधे से भी कम मिली। इसके अलावा इसमें घुलनशीलता भी गड़बड़ मिली। घुलनशीलता टेस्ट में यह दवा फेल हो गई।

बीते तीन माह में करीब सात दवाओं के नमूने जांच में फेल पाए जा चुके हैं। इसमें चार एंटीबायोटिक फेल हुई हैं। फेल हुई दवाओं के संबंध में मेडिकल स्टोर संचालकों को भी आदेश जारी किया गया है। उन्हें इन दवाओं का विक्रय तत्काल बंद करने के लिए कहा गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश