मेडिकल स्टोर पर रेड कर आयुर्वेदिक सिरप जब्त किया

हैदराबाद (तेलंगाना)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) ने आयुर्वेदिक सिरप प्लेटोकोर-टोटल जब्त किया है। इसमें भ्रामक और निषिद्ध दावे किए गए। दावा किया गया कि यह सभी प्रकार के फ्लू और बुखार में सहायक है। निर्माता ने अपने लेबल पर लिखा है कि यह दवा स्वाइन फ्लू और डेंगू के इलाज में सहायक है।

ये दावे औषधि एवं जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 का उल्लंघन करते हैं, जो कुछ निर्दिष्ट बीमारियों और विकारों के उपचार के लिए दवाओं के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाता है। अधिनियम के तहत सामान्य रूप से बुखार के उपचारों के साथ-साथ स्वाइन फ्लू और डेंगू जैसी नामित बीमारियों के विज्ञापन प्रतिबंधित हैं।

यह है मामला

कुमुराम भीम आसिफाबाद जिले के कागजनगर में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की और अधिकारियों ने सिरप का स्टॉक जब्त कर लिया। यह कार्रवाई करीमनगर के सहायक निदेशक एम श्रीनिवासुलु की देखरेख में ड्रग्स इंस्पेक्टर जी असवानी द्वारा की गई। प्लेटोकोर-टोटल सिरप का निर्माण हरियाणा के पंचकूला जिले के सकेतड़ी में अल्ट्रा ग्रीन (यूनिट-ढ्ढ) द्वारा किया जाता है। इसका विपणन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के लोधीमाजरा में बायोकोर फार्मास्यूटिकल्स द्वारा किया जाता है। डीसीए अधिकारियों ने बताया कि जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीसीए ने वारंगल के गिरमाजीपेट में भारी मात्रा में पशु चिकित्सा दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री का भी भंडाफोड़ किया और छापेमारी के दौरान 2.5 लाख रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त किया। अधिकारियों ने विश्लेषण के लिए सैंपल मंगवा लिए हैं। जांच के बाद सभी अपराधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दवाओं की अवैध बिक्री के संबंध में विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीसीए अधिकारियों ने गिरमाजीपेट में साईकिरन पोल्ट्री एंड वेट मेडिकल्स नामक मेडिकल दुकान पर छापा मारा।

औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए औषधि नियमों के अनुसार, यदि दवाइयां एक से अधिक स्थानों पर बेची जाती हैं या बिक्री के लिए भंडारित की जाती हैं, तो ऐसे प्रत्येक स्थान के संबंध में अलग से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। साईकिरन पोल्ट्री एंड वेट मेडिकल्स उक्त परिसर में बिना किसी ड्रग लाइसेंस के अवैध रूप से मेडिकल दुकान चला रहा था।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR