अवैध मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ एनएमसी का अलर्ट जारी

श्रीनगर (कश्मीर)। अवैध मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने अलर्ट जारी कर छात्रों और अभिभावकों को अनधिकृत मेडिकल कॉलेजों और भ्रामक एजेंटों के बारे में चेतावनी दी है। इस अलर्ट का उद्देश्य अभ्यर्थियों को संभावित वित्तीय और भावनात्मक संकट से बचाना है।

आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी मेडिकल कॉलेज, विशेषकर विदेशों में, मान्यता प्राप्त नहीं है तथा गैर-अनुमोदित संस्थानों में दाखिला लेने से भारत में डिग्री अमान्य हो सकती है, जिससे वर्षों की मेहनत और लाखों रुपए बर्बाद हो सकते हैं। एनएमसी की आधिकारिक सूची में शामिल न होने वाली संस्थाएं अनधिकृत हैं और एनएमसी के नियमों का उल्लंघन करते हुए काम कर रही हैं। इसके अलावा, आयोग नियमित आधार पर सूची को अद्यतन करना सुनिश्चित करता है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2024 में एमबीबीएस के लिए 48 हजार से ज़्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और इनमें से लगभग 25,000 ने क्वालिफाई किया। हालांकि, यहाँ एमबीबीएस सीटों की संख्या मांग से बहुत कम है और पूरे भारत में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पिछले एक दशक में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश क्षमता में वृद्धि करने के बावजूद सीटों की कमी है। एनएमसी अनुमोदित विदेशी कॉलेजों की सूची प्रकाशित नहीं करता है। इसमें छात्रों को मेजबान देश के चिकित्सा या शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता की जांच करने की सलाह दी गई है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR