नशीली दवा बिक्री मामले में नशा मुक्ति केंद्रों की बैंक जमा राशि ज़ब्त

चंडीगढ़। नशीली दवा बिक्री मामले में नशा मुक्ति केंद्रों की बैंक जमा राशि ज़ब्त कर ली गई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर की। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जाँच के तहत 21 करोड़ की बैंक जमा राशि ज़ब्त की गई। एजेंसी ने पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की थी।

एजेंसी की जाँच अमित बंसल नामक डॉक्टर, दवा कंपनी, औषधि निरीक्षक और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर की गई। सूत्रों के अनुसार डा. बंसल पंजाब भर में 22 नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 21 करोड़ मूल्य की बैंक जमा राशि ज़ब्त कर ली गई है।

बंसल द्वारा संचालित निजी नशा मुक्ति केंद्रों को पंजाब सरकार ने अपने केंद्रों में भर्ती मरीजों को बीएनएक्स दवा उपलब्ध कराने का काम सौंपा है। ये दवाइयाँ कथित तौर पर नए प्रकार के नशे के लिए अधिक मात्रा में ली जा रही थीं। बंसल ने अपने नशामुक्ति केंद्रों से इन सुविधाओं का दुरुपयोग किया और ऐसी दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल रहे। रूपिंदर कौर नामक एक औषधि निरीक्षक की भी तलाशी ली गई। उन्होंने कथित तौर पर बंसल को उनके अस्पतालों से दवाओं की चोरी से संबंधित गलत निरीक्षण रिपोर्ट भेजने में मदद की थी। बीएनएक्स बनाने वाली रुसन फार्मा लिमिटेड दवा कंपनी को भी शामिल किया गया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत